पानीपत। आईबी कॉलेज में वीरवार को संगीत गायन व वादन विभाग की ओर से ऑनलाइन अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता स्वर स्पर्धा 2.0 का आयोजन किया गया, इसमें प्रदेश के साथ ही अन्य राज्यों व देशों से कलाकारों ने हिस्सा लिया।
गायन प्रतियोगिता में हरियाणा से देवराज सोलंकी ने प्रथम स्थान और यूनाइटेड किंगडम के नॉर्विच शहर की सिमरन ने द्वितीय स्थान हासिल किया। राजस्थान के कपिल परिहार और हरियाणा के केशव तृतीय रहे। संवाद