कथा करती कथावाचिका देवी चित्रलेखा। संवाद
पानीपत। नई अनाज मंडी में श्री श्याम सेवा मंडल की ओर से आयोजित की जा रही श्रीमद्भागवत कथा में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। बुधवार को कथा वाचिका देवी चित्रलेखा ने कलयुग में नाम संकीर्तन के अलावा जीव का उद्धार नहीं होना बताया है। उन्होंने बताया कि रोज भगवान के आगे हृदय से ये भाव निकलना चाहिए कि हे प्रभु हमारी सामर्थ्य नहीं है हमारी भक्ति नहीं है, दीनबंधु आप तो सब पर कृपा करते हो हम पर भी कृपा कीजिए। उन्होंने कहा कि बिना भाव के भक्ति संभव नहीं है। भाव होने से भगवान खुद भक्त को समर्पित हो जाते है। जीव को भगवान के साथ किसी न किसी रिश्ते से जुड़ना पड़ता है। चाहे भगवान को वह अपना पिता स्वीकार करे मित्र या फिर प्रियतम। इस दौरान महिलाओं ने कृष्ण के भजनों पर झूमते हुए नृत्य किया, साथ ही सभी को कथा में बताई गई बातों को जीवन में धारण करने के लिए प्रेरित किया। अंत में सभी को प्रसाद वितरित किया गया।
कथा करती कथावाचिका देवी चित्रलेखा। संवाद