सनौली। वैशाख अमावस्या के अवसर पर सनौली हरियाणा-यूपी बॉर्डर पर यमुना नदी में श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाई। इस दौरान परिवार में सुख-शांति एवं समृद्धि की कामना की गई।
बुधवार को वैशाख अमावस्या के अवसर पर सनौली हरियाणा व यूपी दोनों प्रदेशों के श्रद्धालु सुबह से ही यमुना नदी के दोनों किनारों पर पहुंचने शुरू हो गए। जहां श्रद्धालुओं की भीड़ लग गई। श्रद्धालुओं ने यमुना किनारे पर विशेष पूजा-अर्चना की और यमुना नदी में स्नान कर परिवार में सुख-शांति एवं समृद्धि की कामना की। साथ ही ब्राह्मणों को दान-दक्षिणा भी दिया गया। वहीं, यमुना किनारों पर लगी दुकानों पर भी श्रद्धालुओं द्वारा सामान की खरीदारी की गई। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर स्थानीय पुलिस व प्राइवेट गोताखोर तैनात रहे।