फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: भक्तों छठे नवरात्र पर किए माता के दर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। चैत्र नवरात्र के छठे दिन भक्तों ने मां के कात्यायनी स्वरूप की पूजा अर्चना की। घरों के साथ मंदिर में मां के दर्शन कर अपनी मन्नत की। रविवार को छुट्टी के चलते शाम के समय भक्तों की संख्या अधिक रही। प्राचीन देवी मंदिर में मेले में भी इसका रंग देखने को मिला। मंदिर में देर शाम तक भक्तों की लंबी लाइन लगी रही।
विज्ञापन

चैत्र नवरात्र में रविवार को मां कात्यायनी देवी के दर्शनों के लिए सुबह ही प्राचीन श्री देवी मंदिर में भक्त पहुंच गए। दोपहर के समय मंदिर के कपाट बंद कर दिए गए। शाम को चार बजे फिर से कपाट खोले गए। मंदिर परिसर में भक्तों की लंबी लाइन लग गई। भक्तों को करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद मां के दर्शन हो पाए। शाम को छह सायंकालीन आरती की गई। इसमें महिलाओं व बच्चों की संख्या अधिक रही। लोगों ने मां के दर्शन कर अपनी प्रार्थना की। इसके बाद देर शाम तक मंदिर में दर्शन चलते रहे। मंदिर परिसर में लगे मेले में महिलाओं व बच्चों ने खूब आनंद लिया। मंदिर कमेटी के प्रधान काकू बंसल ने बताया कि नवरात्र के दिनों में माता के दर्शनों के लिए विशेष व्यवस्था की गई है। भक्तों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होने दी जाती।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें