फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: मां कालरात्रि के दर्शनों को उमड़े श्रद्धालु, प्राचीन देवी मंदिर में पहुंचे 30 हजार भक्त

विज्ञापन
देवी मंदिर में मां की ज्योत की पूजा करती महिला। संवाद
विज्ञापन
सप्तमी पर अलसुबह चार बजे हुई मंगल आरती, दो सप्तमी के संयोग से रविवार को भी उमड़ेंगे श्रद्धालु मंदिर कमेटी ने किए विशेष प्रबंध
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर

पानीपत। शारदीय नवरात्र के सातवें दिन शनिवार को मां कालरात्रि की पूजा-अर्चना के लिए प्राचीन देवी मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। अलसुबह से ही दर्शन के लिए लंबी कतारें लग गईं। मंदिर प्रबंधन के अनुसार, दिनभर में करीब 30 हजार श्रद्धालुओं ने माता के दरबार में माथा टेका। शाम को मंदिर परिसर और आसपास के रास्तों पर भीड़ बढ़ने से श्रद्धालुओं को आवाजाही में परेशानी हुई। दो सप्तमी होने के कारण रविवार को भी मंदिर में बड़ी संख्या में भक्तों के पहुंचने की संभावना है।

प्राचीन देवी मंदिर के मुख्य पुजारी आचार्य लालमणि पांडेय ने बताया कि सप्तमी पर सुबह चार बजे मंगल आरती की गई। इसके बाद श्रद्धालुओं के लिए मंदिर के कपाट खोल दिए गए। सुबह से शुरू हुआ दर्शनों का सिलसिला देर रात तक जारी रहा। शहर के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु मां कालरात्रि की पूजा-अर्चना करने पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


आज के लिए भी किए विशेष इंतजाम
मंदिर के प्रधान काकू बंसल ने बताया कि श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए दर्शन और आवाजाही की विशेष व्यवस्था की गई। रविवार को भी सप्तमी तिथि होने के कारण भीड़ बढ़ने की संभावना है। इसे देखते हुए सुरक्षा, पेयजल और कतारबद्ध दर्शन के इंतजाम किए गए हैं।
14-16

देवी मंदिर में मां की ज्योत की पूजा करती महिला। संवाद

देवी मंदिर में मां की ज्योत की पूजा करती महिला। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें