फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: भजनों पर झूमे श्रद्धालु, श्रीराम का किया गुणगान

Thu, 18 Sep 2025 01:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
विज्ञापन
श्री प्रेम मंदिर में भजन की प्रस्तुति देते पूनम दीदी और मीनाक्षी दीदी। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी पानीपत। श्री सायंकाल रामलीला लैय्या सभा वार्ड-3 की ओर से एक शाम रघुवर के नाम संकीर्तन का आयोजन किया गया। इस अवसर पर श्री प्रेम मंदिर की अध्यक्ष कांता देवी महाराज और महामंडलेश्वर स्वामी अरुण दास महाराज संचालक जगन्नाथ धाम, हरिद्वार वाले विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम में भजन संध्या की प्रस्तुति राजीव शास्त्री दिल्ली वाले, पूनम दीदी व मीनाक्षी दीदी ने प्रभु श्रीराम के भजनों का गुणगान से किया। श्री सायंकाल रामलीला लैय्या सभा का यह 75वां वार्षिक उत्सव है जो अमृत महोत्सव के रूप में मनाया जा रहा है। बुधवार को यह कार्यक्रम श्री प्रेम मंदिर वार्ड-3 के पावन प्रांगण में आयोजित किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मुकेश टुटेजा, कालू बजाज, पार्षद कमल अरोड़ा, महंत नैना, किन्नर समाज से अनिल अरोड़ा, योगेश चावला, राकेश, काली मिढा रहे। इस अवसर पर सभा के प्रधान परमवीर ढींगरा, महामंत्री युधिष्ठिर लाल शर्मा, भारत बत्रा, जगदीश चराया, दीपक मखीजा, यशपाल मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें