फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसडीएम के डिप्टी सुपरिंटेंडेंट के घर चोरी

Mon, 07 Apr 2014 11:39 PM IST
अमर उजाला, पानीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। एसडीएम के डिप्टी सुपरिंटेंडेंट के शांति नगर स्थित मकान से दिनदहाड़े लाखों की नकदी और गहने चोरी हो गए। चोरों ने दीवार फांदकर अंदर से दरवाजे की कुंडी लगाकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया।
विज्ञापन


माडल टाउन पुलिस ने लाखों की चोरी का मुकदमा दर्ज कर लिया है। थाना मॉडल टाउन के अंतर्गत शांति नगर में रहने वाले राजकुमार कादियान के मकान में दिनदहाड़े लाखों की चोरी हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और बयान दर्ज किए।

राजकुमार कादियान ने बताया कि वह मूल रूप से हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी सेक्टर-15 सोनीपत का रहने वाला है और एसडीएम कार्यालय इंद्री में डिप्टी सुपरिंटेंडेंट है और लंबे समय से शांति नगर स्थित अपने मकान में रहता है। वह अपनी ड्यूटी पर गया था और शाम को घर आया तो अंदर का दरवाजा नहीं खुल सका।
विज्ञापन

उसने दरवाजे के अंदर से बंद होने की अनुमान लगा और पड़ोस के एक बच्चे को ऊपर से भेजकर अंदर से दरवाजा खुलवाया। वह मकान का दरवाजा खोलकर अंदर दाखिल हुआ तो मकान में सारा सामान बिखरा था।

उसने बताया कि उसका पुत्र और पुत्र वधू बाहर रहते हैं और मकान दिन के समय बंद रहता है। उसने बताया कि चोर मकान से सोने की दो अंगूठी, 650 ग्राम चांदी के गहने और 22 हजार रुपये नकद चोरी कर ले गए।
विज्ञापन


उसने मकान से करीब एक लाख 90 हजार रुपये का सामान चोरी होने की बताई है। मॉडल टाउन थाना पुलिस ने उसकी शिकायत पर मुकद्दमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें