फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: उप जिला शिक्षा अधिकारी ने 8 स्कूलों का किया निरीक्षण

Sun, 17 May 2026 01:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
विज्ञापन
राजकीय विद्यालय मांडी गांव में निरीक्षण के दौरान अध्यापकोंं को निर्देश देती उप जिला ​शिक्षा अ​ध
विज्ञापन
इसराना। उप जिला शिक्षा अधिकारी डॉ. सुनीता कादियान ने शनिवार को करीब आठ राजकीय विद्यालयों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने राजकीय मांडी, राजकीय प्राथमिक पाठशाला मांडी, राजकीय कन्या प्राथमिक पाठशाला मांडी, राजकीय ग्वालडा, राजकीय विद्यालय चमराडा, राजकीय उच्च विद्यालय पूठर व राजकीय प्राथमिक विद्यालय पूठर का विभागीय निर्देशन में निरीक्षण किया।
विज्ञापन

उन्होंने साफ-सफाई, मध्याहन भोजन योजना रसोई, पीने के पानी की व्यवस्था, कक्षाओं में समुचित टीएलएम उपयोग, बच्चों के शिक्षा स्तर की जांच की व विद्यालय शिक्षकों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उप जिला शिक्षा अधिकारी डॉ. सुनीता कादियान ने बताया कि शिक्षा विभाग के आदेश पर खंड इसराना के करीब आठ विद्यालयों का निरीक्षण किया गया है। इस दौरान विद्यालयों के प्रधानाचार्य व अन्य अध्यापकोंं को सफाई व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के लिए जोर दिया गया है। संवाद

राजकीय विद्यालय मांडी गांव में निरीक्षण के दौरान अध्यापकोंं को निर्देश देती उप जिला शिक्षा अध

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें