फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: डेंगू डंग हुआ फिर तेज, 24 घंटे में मिले तीन नए मरीज, कुल आंकड़ा पहुंचा 60

विज्ञापन
विज्ञापन
-सेक्टर-25 में दो और सेक्टर-11 में एक मामला आया सामनेमाई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पानीपत। औद्योगिक नगरी पानीपत में डेंगू का डंग फिर से तेज हो गया है। पिछले 24 घंटे में जिले में डेंगू के तीन नए मामलों की पुष्टि हुई है। इससे कुल संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर 60 पर पहुंच गया है।
नए मामलों में सेक्टर-25 में दो और सेक्टर-11 में एक मरीज पाया गया है। चिंताजनक बात यह है कि नए मरीजों में एक दो साल का बच्चा, एक 12 वर्ष का बच्चा और एक 34 वर्षीय महिला शामिल हैं। तीनों मरीजों की हालत को देखते हुए उनका इलाज शहर के निजी अस्पतालों में चल रहा है। यहा चिकित्सक उनकी स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।स्वास्थ्य विभाग ने प्रभावित इलाकों में फॉगिंग और एंटी-लावा छिड़काव की टीमें भेजी गई हैं ताकि मच्छर के लार्वा को नष्ट किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. बिजेंद्र हुड्डा ने बताया कि जिले में डेंगू के तीन नए मामले सामने आए हैं। इसके बाद मरीजों की संख्या 60 हो गई है। प्रभावित सेक्टरों में फॉगिंग और घर-घर सर्वे की प्रक्रिया तेज कर दी गई हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें