फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेंगू संक्रमितों का आकंडा सौ के पार

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। जिले में डेंगू संक्रमित मरीजों का आंकड़ा सौ पार कर गया। शनिवार को डेंगू पॉजिटिव आठ और केस आए। इसके साथ ही संक्रमितों की संख्या 105 हो गई। यह तीसरा वर्ष है, जब डेंगू संक्रमितों का आंकड़ा सौ के पार हुआ है। डेंगू संक्रमण के आठ नए केसों में दो बच्चे भी हैं।
विज्ञापन

हेल्थ इंस्पेक्टर जसमेर सिंह ने बताया कि राजनगर से 20 वर्षीय युवती, सेक्टर-6 की 25 वर्षीय महिला, वधावाराम कॉलोनी में नौ वर्षीय बच्चा, जाटल गांव में 33 वर्षीय पुरुष, सफीदो रजाना कलां गांव से 60 वर्षीय महिला, जौंधनकला गांव से 26 वर्षीय पुरुष, सेक्टर-13,17 से आठ वर्षीय बच्ची और चंदौली में 50 वर्षीय व्यक्ति में डेंगू की पुष्टि हुई है। पानीपत में अब तक 65 केस शहर से और 40 केस ग्रामीण क्षेत्र से मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें