फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दशहरा देखकर लौट रहे युवक का रास्ते से अपहरण कर ऑफिस में हाथ-पैर बांधकर मारपीट का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। दशहरा देखकर घर लौट रहे एक युवक ने पांच युवकों पर अपहरण करने और ऑफिस में लेजाकर मारपीट करने का आरोप लगाया है। आरोप है कि आरोपियों ने हाथ-पैर बांधकर उसे एक घंटे तक पीटा। पीड़ित की शिकायत पर जांच करने वाले आईओ ने अपनी रिपोर्ट में लिखा है कि सीसीटीवी फुटेज में पीड़ित युवक खुद पैदल चलकर ऑफिस में आता दिख रहा है। उसके साथ सिर्फ मारपीट हुई है।
विज्ञापन

किशनपुरा निवासी दीपक ने बताया कि वह दशहरा देखकर घर लौट रहा था। रास्ते में तीन बाइक पर सवार होकर युवक आए और उसे बाइक पर बैठने के लिए कहा, लेकिन उसने इंकार कर दिया। इसी बीच आरोपियों ने उसे जबरदस्ती अपनी बाइक पर बैठाया और उसे अपने ऑफिस में ले गए। जहां पर आरोपियों ने उसके हाथ-पैर बांधकर उसके साथ चार से पांच युवकों ने मारपीट की। लाठी-डंडे और गंडासी से उस पर हमला कर दिया। आरोप है कि आरोपियों ने उस पर एक घंटे तक मारपीट की। उसके बाद आरोपी कल्लू, सुखा श्याम, तीन अन्य युवकों ने मिलकर उसे रास्ते में फेंककर फरार हो गए। उसने होश आने पर अपना इलाज कराया और पुलिस को शिकायत दी। वहीं इस मामले में जांच अधिकारी कृष्ण कुमार ने अपनी रिपोर्ट में लिखा कि जिस ऑफिस में दीपक अपहरण कर लाने की बात कर रहा है, उस ऑफिस की उन्होंने सीसीटीवी कैमरों की फुटेज चेक की, जिसमें दीपक खुद पैदल आता दिख रहा है। उसके साथ मारपीट हुई और उसे धमकी दी है।
विज्ञापन

वर्जन
पीड़ित की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच शुरू कर दी है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
- मंजीत सिंह, सेक्टर 29 थाना प्रभारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें