फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: काम की मांग को लेकर मनरेगा मजदूरों का प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
पानीपत। राष्ट्रीय मजदूर किसान मंच ने अपनी 21 सूत्री मांगों को लेकर बृहस्पतिवार को लघु सचिवालय में रोष प्रदर्शन किया। मंच मुख्य रूप से मनरेगा मजदूरों के लिए काम व नौकरी कार्ड की मांग कर रहा है। प्रदर्शन की अगुवाई मंच के संयोजक धीरज गाबा ने की। कांग्रेस नेता सचिन कुंडू ने उनका समर्थन किया और उन्होंने मजदूरों की मांगों को उचित ठहराते हुए तहसीलदार वीरेंद्र सिंह के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन


कांग्रेस नेता सचिन कुंडू ने कहा कि मनरेगा योजना को कांग्रेस लेकर आई थी। गरीबों को रोजगार मुहैया कराने की सोच के साथ इसे लागू किया गया था। भाजपा सरकार ने मनरेगा का बजट कम किया है। मनरेगा में मजदूरों को काम तक नहीं मिल रहा है और न ही समय पर उनकी मजदूरी मिल रही है। गरीबों का जीना मुश्किल होता जा रहा है। महंगाई दिन प्रतिदिन बढ़ रही है। राष्ट्रीय मजदूर किसान मंच के संयोजक धीरज गाबा ने कहा कि मनरेगा कानून 2005 के तहत काम नहीं दिया जाता हैं। वे इसे लेकर लगातार मांग कर रहे हैं। 2023-24 में 200 दिन का काम नियमित रूप से दिया जाए। ऐसा नहीं होता है तो 100 दिन के काम के बराबर बेरोजगारी भत्ता दिया जाए। मजदूरों की दैनिक मजदूरी 800 रुपये की जाए और औजार उपलब्ध कराए जाएं। 50 मजदूरों पर एक मेट मजदूर परिवार से ही रखा जाए। इस मौके पर युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष मोहित बिंझौल, तेजी चंदौली, संदीप बुड़शाम, गौरव कंसल, शम्मी रत्ती, राजेंद्र व दीपक कथूरिया मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें