फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: काम में देरी करने वाले अधिकारियों के खिलाफ होगी कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
पानीपत। पानीपत ग्रामीण विधायक महिपाल ढांडा ने बृहस्पतिवार को जिला सचिवालय के प्रथम तल स्थित काॅन्फ्रेंस हाल में विकास कार्यों को लेकर अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक का संचालन उपायुक्त डॉ. वीरेंद्र दहिया ने किया। विधायक ने मुख्यमंत्री की घोषणा समेत अन्य विकास कार्यों पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने विकास कार्यों में देरी पर नाराजगी जताई और कार्रवाई की चेतावनी दी।
विज्ञापन

विधायक ने कहा कि सरकार आमजन की मांग और सुविधा को देखते हुए विकास कार्य प्राथमिकता के साथ करा रही है। हर क्षेत्र में विकास को गति दी जा रही है। अधिकारी इनमें व्यक्तिगत रुचि लें। जो अधिकारी समय पर कार्य नहीं करते उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। वे देरी के लिए स्वयं जिम्मेदार होंगे। अधिकारियों को समय पर कार्य करने व लक्ष्य निर्धारित करने का सुझाव दिया। विधायक ने समीक्षा बैठक में पिछले तीन चार वर्षों के दौरान शेष बचे कार्यों के बारे में गंभीरतापूर्वक जानकारी ली। उपायुक्त ने जिले में विभिन्न योजनाओं के तहत किए जा रहे कार्यों की स्थिति से अवगत कराया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें