फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: सनौली यमुना पुल पर संगम घाट की मांग तेज महापंचायत की तैयारी

विज्ञापन
विज्ञापन
सनौली। यमुना सुधार समिति के प्रदेशाध्यक्ष व वरिष्ठ अधिवक्ता रतन सिंह रावल के नेतृत्व में सोमवार को हरियाणा-उत्तर प्रदेश बॉर्डर स्थित सनौली यमुना पुल क्षेत्र का दौरा किया गया। इस दौरान यमुना पुल के पास गंगा और यमुना के संगम स्थल के रूप में घाट बनाने की मांग को लेकर दोनों राज्यों के श्रद्धालुओं की जल्द महापंचायत आयोजित करने की योजना बनाई गई।
विज्ञापन

रतन सिंह रावल ने बताया कि यूपी के शामली जिले के गांव गंदेवड़ा में गंग नहर और पूर्वी यमुना नहर के माध्यम से गंगा और यमुना का संगम होता है, जहां सरकार द्वारा बड़ा संगम घाट बनाया गया है। उसी तर्ज पर सनौली यमुना पुल के पास भी संगम घाट बनाया जा सकता है, क्योंकि सहारनपुर से आने वाला एक नाला यहां तक पहुंचता है, जिसके माध्यम से गंगा का पानी इस स्थान तक लाया जा सकता है।
उन्होंने कहा कि यदि यहां संगम घाट बनता है तो हरियाणा, राजस्थान सहित कई राज्यों के श्रद्धालु धार्मिक पर्वों पर स्नान कर सकेंगे और क्षेत्र पर्यटन स्थल के रूप में विकसित होगा।
विज्ञापन

प्रतिनिधिमंडल जल्द हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी, केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल और यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलकर ज्ञापन सौंपेगा। इस अवसर पर कई जनप्रतिनिधि व ग्रामीण भी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें