फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: यमुना बॉर्डर पर पुलिस का नाका दोबारा से लगाने की रखी मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
सनौली। सनौली हरियाणा-यूपी बॉर्डर पर यमुना पुल के पास ग्रामीणों ने दोबारा पुलिस नाका बनवाने के पुलिस प्रशासन से मांग की है। यहां पहले करीब सात से आठ महीने पहले पुलिस नाका होता था। गणतंत्र दिवस पर भी पुलिस नाका दोबारा से नहीं लगाया गया है।
विज्ञापन

यमुना पुल के साथ लगते रामडा आर गांव के बाइक सवार दो युवकों की टकराने से पुलिस नाका पर मौत हो गई थी और रामड़ा-आर गांव के ग्रामीणों ने उसमें पुलिस नाका पर तैनात पुलिस कर्मियों पर आरोप लगाए थे। कार्रवाई करते हुए एसपी ने नाका पर तैनात सात पुलिस कर्मियों को लाइन हाजिर कर दिया था। साथ ही नाका से पुलिस कर्मी हटा कर नाका बंद करा दिया था।
सनौली खुर्द के सरपंच संजय त्यागी व रिशपुर गांव के सरपंच राजदीप और यमुना सुधार समिति के प्रदेश अध्यक्ष रतन सिंह रावल ने कहा कि हरियाणा-यूपी बॉर्डर स्थित यमुना पुल पर तो पुलिस नाका का होना बहुत जरूरी है। गणतंत्र दिवस पर पुलिस द्वारा विशेष जांच अभियान चलाया जाना चाहिए। वर्जन :
विज्ञापन


सनौली खुर्द थाना प्रभारी वेदपाल ने बताया कि पुलिस अधीक्षक के आदेशानुसार या जब भी जरूरत होती है तो यमुना पुल नाका पर सनौली थाना पुलिस द्वारा जांच अभियान चलाया जाता है। साथ ही पुलिसकर्मियों की निगरानी के लिए ड्यूटी लगाई जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें