फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: बसों की बढ़ी मांग, उतरने के साथ सवार होने में भी आ रही दिक्कत

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। बसों में यात्रियोंं की संख्या बढ़ गई है। कई रूटों पर अपेक्षाकृत बस नहीं हैं जिस कारण यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यात्रियों को अपने निर्धारित स्थान पर जाने के लिए पर्याप्त बसे नहीं मिल पा रही है। जिस कारण वह बसों में खड़े होकर यात्रा करने को मजबूर है। रोडवेज ने भैया दूज पर यात्रियों के लिए अतिरिक्त बसे चलाने का दावा किया था।
विज्ञापन

जो धरातल पर नजर नहीं आ रहा है। यात्रियों को बसों के इंतजार में घंटों बस स्टैंड पर खड़ा रहना पड़ रहा है। लोकल और लंबे रूट पर यात्रियों द्वारा अन्य बसों के चलाने की मांग की जा रही है। यात्री रामकुमार, सुनील और विकास ने बताया कि वह सुबह ही अपने गंतव्य को जाने के लिए बस स्टैंड पर पहुंचे लेकिन उनसे पहले ही बड़ी संख्या में यात्री बस स्टैंड पर मौजूद थे। उन्होंने काउंटर से टिकट लेकर बस का करीब एक घंटे तक इंतजार किया। बस के आने के बाद उन्हें बस में खड़े होने की जगह भी बड़ी मुश्किल से मिल पाई। उन्हें दो घंटे का सफर बस में खड़े होकर करना पड़ा। उन्होंने रोडवेज अधिकारियों से अन्य बसों को रूट पर चलाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें