फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंदर पकड़ने के टेंडर पर सफाई शाखा ने लगाई अनुभव प्रमाण पत्र न होने की आपत्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर निगम द्वारा निकाले गए बंदर पकड़ने के टेंडर पर एक बार फिर से काले बादल छा चुके थे, जो अब छंटते नजर आ रहे हैं। दोनों फार्मों के दस्तावेज टेक्निकल चरण में जांच होने के बाद सफाई शाखा ने अनुभव प्रमाण पत्र न होने का ऑब्जेक्शन लगा आगामी कार्रवाई के लिए निगम अधिकारियों के पास भेज दिया है। वहीं, पार्षदों को इस बात का पता चलने के बाद कई पार्षद वीरवार दोपहर बाद ही मेयर कार्यालय में पहुंचे और मेयर को किसी भी हाल में टेंडर लगवाने की अपील की। इस दौरान 9 पार्षदों ने मेयर को लिखित में भी टेेंडर लगवाने के लिए पत्राचार किया। वहीं, पार्षदों का कहना है कि किसी भी कमेटी और प्रस्ताव पास करवाने के लिए एक तिहाई पार्षदों की आवश्यकता होती है, जो उन्होंने पूरी कर ली है। वहीं, मेयर समेत कमेटी के सभी पार्षदों का दावा है कि शुक्रवार को बंदर पकड़ने की फाइनेंशियल बिड को खोल दिया जाएगा।
विज्ञापन

बता दें कि नगर निगम द्वारा निकाले गए बंदर पकड़ने के इस टेंडर में आवेदन करने का समय मंगलवार शाम पांच बजे तक का था, जिसमें दो फर्मों ने पूरे दस्तावेजों के साथ आवेदन भी किया था, इसे बुधवार सुबह खोले जाने की बात भी कही थी, लेकिन बुधवार पूरा दिन अधिकारियों के व्यस्तता व आयुक्त की गैर मौजूदगी होने के कारण फाइनेंशियल बिड को नहीं खोला जा सका। वहीं, वीरवार को भी टेंडर टेक्निकल बिड के चरण से निकलकर फाइनेंशियल बिड में पहुंचा जरूर लेकिन सफाई शाखा ने इस पर अनुभव हीनता की आपत्ति दर्ज कर दी।
दस्तावेज तो पूरे, लेकिन अनुभव के संतुष्टि पत्र की जगह लगाया वर्क आर्डर
बंदर पकड़ने के लिए टेंडर के लिए इन दस्तावेजों की मांग की गई थी, जिनमें धरोहर राशि, आईटीआर, पैन कार्ड, आधार कार्ड, एक्सपीरियंस लेटर के साथ सत्यापित शपथ पत्र भी शामिल थे। दोनों फर्मों ने सभी दस्तावेज तो पूरे किए हैं, लेकिन अनुभव प्रमाण पत्र की जगह पिछले कामों के वर्क आर्ड को संलग्न कर दिया है, जबकि निगम की सफाई शाखा की हिदायतों में इस टेंडर के लिए अनुभव प्रमाण पत्र उसे माना जाता है जो किसी नगर निगम, पालिका या संस्था ने फर्म को उसके काम से संतुष्ट होकर संतुष्टि पत्र दिया हो, क्योंकि कुछ फर्म इस काम को बीच में ही छोड़ देती हैं, जिससे निगम को पूरा आश्वासन नहीं मिल पाता कि फर्म ने पिछला काम किस स्तर पर किया था।
विज्ञापन

कमेटी बना करवाएंगे पास
बंदर पकड़ने वाले टेंडर पर सफाई शाखा ने अनुभव प्रमाण पत्र न होने की आपत्ति दर्ज कर दी थी, लेकिन इस टेंडर की फाइनेंशियल बिड खुलवाने के लिए कुल पार्षदों में से 9 पार्षदों ने मौके पर लिखकर सहमति जताते हुए नियमानुसार कमेटी बना दी है। जो इस प्रस्ताव को मंजूर करते हुए फाइनेंशियल बिड खुलवाने का आग्रह कर चुकी है। अब शुक्रवार जनहित को देखते हुए नियमानुसार टेंडर को खोला जाएगा।
विज्ञापन

-अवनीत कौर, मेयर, नगर निगम, पानीपत।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें