यमुनानगर। मुकंद लाल नेशनल कॉलेज में दीक्षांत समारोह का आयोजन किया गया। इसमें कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा पहुंचे। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी शिक्षा के साथ अन्य क्षेत्रों में भी प्रतिभागिता करते हैं। महाविद्यालय रक्तदान जैसे सामाजिक कार्य में भी अग्रणी है।
इस दौरान काॅलेज के 315 विद्यार्थियों को स्नातक एवं स्नातकोत्तर की उपाधि प्रदान की गई। विश्वविद्यालय स्तर पर सर्वोच्च स्थान पाने वाली प्रथम रही इमरनजीत कौर को 21000, द्वितीय गीतिका सैनी 11000 का नकद पुरस्कार दिया गया। जबकि तृतीय स्थान पाने वाले जगजीत सिंह, डेजी, सृष्टि और रविंद्र कौर को 5100 रुपये का पुरस्कार दिया गया।
प्राचार्या डाॅ. ऋतु कुमार ने काॅलेज की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की। कॉलेज की शैक्षणिक, सांस्कृतिक, खेल, एनएसएस, एनसीसी सहित अन्य गतिविधियों और उपलब्धियों के बारे में बताया। प्राचार्या ने शिक्षकों के अनुसंधान क्षेत्र में किए महत्वपूर्ण कार्यों और विद्यार्थियों की उपलब्धियों के बारे बताया।
काॅलेज प्रबंधक समिति महासचिव डाॅ. रमेश कुमार ने मुख्यातिथि को शाॅल व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम का संचालन प्रो. प्रवीण खुराना और डाॅ. भावना सेठी ने किया। इस दौरान डाॅ. आरके, डाॅ. विकास, डाॅ. अनिल, डाॅ. पवन, डाॅ. अनिल, डाॅ. मनोहर, डाॅ. नीति दरयाल सहित मुकंद शिक्षण संस्थानों के प्राचार्या, निदेशक और अन्य शिक्षक उपस्थित रहे।
एमएलएन कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित मुख्य अतिथि, स्टाफ व विद्यार्थी। संवाद