फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: अनाजमंडी की चौधर का ताज दीपक गर्ग के सिर पर सजा

विज्ञापन
विज्ञापन
मतलौडा। अनाज मंडी आढ़ती एसोसिएशन के प्रधान पद का ताज दीपक गर्ग के सिर सजा है। उन्होंने निकटतम प्रतिद्वंद्वी अनिल गोयल को 20 वोटों से हराया।
विज्ञापन

अनाज मंडी आढ़ती एसोसिएशन का चुनाव शनिवार को सुबह दस बजे पंजाबी धर्मशाला में शुरू किया। यह दोपहर बाद तीन बजे तक चला। जिसमें 180 आढ़तियों के वोट शामिल किए। मार्केट कमेटी के पूर्व अध्यक्ष रणधीर सिंह के नेतृत्व में पांच आढ़तियों की कमेटी की देखरेख में चुनाव कराया। कमेटी में जगदीश बंसल, राजेंद्र बैनीवाल, अशोक शेरा व रणबीर ज्वारा शामिल रहे। प्रधान पद के लिए दीपक गर्ग और अनिल गोयल मैदान में थे। यहां 180 में से 176 वोट पोल हुई। दीपक गर्ग को 98 व अनिल गोयल को 78 वोट मिले। दीपक गर्ग ने आढ़तियों का आभार जताया और उनकी समस्याओं के समाधान का भरोसा दिया। इस मौके पर श्याम सुंदर गर्ग, विनय गर्ग, ऋषि बांगड़, पूर्व प्रधान बिजेंद्र टामक, बिजेंद्र मान, विजय कुमार व शिवकुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें