फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: इग्नू में प्रवेश के लिए डीईबी-आईडी अनिवार्य, 15 जुलाई तक करें आवेदन

Fri, 05 Jun 2026 01:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पानीपत। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) में जुलाई 2026 सत्र के लिए ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया शुरू कर दी है। विभिन्न पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 15 जुलाई निर्धारित की गई है।
विज्ञापन

इग्नू के क्षेत्रीय निदेशक डॉ. धर्मपाल ने बताया कि विश्वविद्यालय दूरदराज और ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण उच्च शिक्षा उपलब्ध करा रहा है। जो विद्यार्थी किसी कारणवश नियमित कॉलेज या विश्वविद्यालय में अध्ययन नहीं कर सकते, वे इग्नू के माध्यम से अपनी पढ़ाई जारी रख सकते हैं। यूजीसी के निर्देशानुसार ओडीएल और ऑनलाइन पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए डीईबी-आईडी बनाना अनिवार्य कर दिया गया है। इसके लिए विद्यार्थियों को पहले एबीसी आईडी बनानी होगी और फिर यूजीसी-डीईबी पोर्टल पर डीईबी-आईडी जनरेट करनी होगी। आवेदन के दौरान फोटो, हस्ताक्षर, शैक्षणिक प्रमाण-पत्र और आवश्यक श्रेणी प्रमाण-पत्र अपलोड करने होंगे। डीईबी-आईडी एक बार बनने के बाद आजीवन मान्य रहेगी और इसके बिना ओडीएल या ऑनलाइन पाठ्यक्रमों में प्रवेश संभव नहीं होगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें