फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन की चपेट में आने से युवती की मौत

Wed, 19 Mar 2014 10:35 PM IST
अमर उजाला, पानीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। पानीपत और बाबरपुर रेलवे स्टेशन के बीच शहर की गाबा कॉलोनी के पास संदिग्ध हालात में ट्रेेन की चपेट में एक युवती की मौत हो गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची जीआरपी ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनाें को सौंप दिया।
विज्ञापन



जीआरपी को दिए बयान मेें परिजनों ने बताया कि सरबजीत कौर (22) अरसे से दिमागी तौर पर परेशान चल रही थी। उसने कई दिन से परिवार वालों से बातचीत करना भी बंद कर दिया था। उसे चुपचाप रहता देख परिजन भी परेशान रहने लगे थे। परिजनों ने बताया कि सरबजीत मंगलवार को उनके साथ बाजार गई हुई थी।

इसी दौरान वह संदिग्ध हालात में उनसे बिछड़ गई। दो दिन से परिजनों ने सरबजीत की तलाश में शहर और आसपास का चप्पा-चप्पा छान डाला, लेकिन कोई पता नहीं चला।

बुधवार को किसी ने उन्हें सूचना दी कि रेलवे लाइन पर गाबा कॉलोनी के पास एक युवती का शव पड़ा है। इसका पता चलते ही जब तक वे मौके पर पहुंचे, तब तक जीआरपी ने शव को सिविल अस्पताल पहुंचा दिया। सिविल अस्पताल में परिजनाें ने शव को पहचान लिया। जीआरपी ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें