समालखा। गढ़ी छाजू गांव के किसान की मंगलवार सुबह खेत में कीटनाशक दवा का छिड़काव करते समय मौत हो गई। पुलिस ने परिजनों के बयान पर शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।
जानकारी के मुताबिक गढ़ी छाजू निवासी किसान राजेश मंगलवार सुबह घर से खेत में काम करने के लिए गया था। वह खेत में खड़ी फसल में वह कीटनाशक दवा का छिड़काव कर रहा था। इस दौरान वह दवा के प्रभाव से वह बेसुध होकर जमीन पर गिर गया। पास के खेतों में काम कर रहे किसानों ने उसे अचेत अवस्था में पड़ा देख तो तुरंत डायल 112 पर सूचना दी। मौके पर पहुंची थाना पुलिस ने किसान को सामान्य अस्पताल पहुंचाया। जहां डाॅक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक किसान दो बेटों व एक बेटी का पिता था।