मतलौडा। मतलौडा थाना क्षेत्र के नैन गांव में चाचा-भतीजे पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया। मारपीट में चाचा घायल हो गए। आवाज सुनकर गांव के लोग मौके पर पहुंचे तो आरोपी वहां से भाग गए। मतलौडा थाना पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
नैन गांव के नवीन ने मतलौडा थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि शनिवार को वह अपने चाचा ब्रह्मपाल के साथ बाडे में काम कर रहे थे। उसी समय गांव का ही आशीष व मोहित अपने कुछ साथियों के साथ पहुंचा तो उन पर हमला कर दिया। आरोपियों ने गंडासी व डंडों से वार किए। जिससे उसके चाचा ब्रह्मपाल गंभीर रूप से घायल हो गए।
शोर सुनकर गांव का जसबीर मौके पर पहुंचा तो आरोपियों ने उस पर भी मिला कर दिया और गाड़ी की टक्कर मार दी। इसके बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देकर वहां से भाग गए। थाना मतलौडा पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी पवन कुमार ने बताया कि शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। संवाद