फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन दिन से लापता युवक का शव गोहाना नहर में मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
सदर थाना क्षेत्र के एक गांव से 20 मई को संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हुए युवक का शव सोमवार को गोहाना स्थित लाठ-जोली नहर में मिला। गोहाना पुलिस ने शिनाख्त के लिए अन्य जिलों में फोटो भेजी थी, जिसपर मंगलवार को पानीपत पुलिस के साथ परिजन गोहाना पहुंचे और शव की शनाख्त की। गोहाना सदर थाना पुलिस ने पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों को सौंप दिया। गौरतलब है कि मृतक युवक के पिता पर 14 वर्षीय बेटी के साथ दुष्कर्म करने का आरोप है। बेटी ने अपनी मां से पिता के बारे में 20 मई को बताया था। खुलासा होने के बाद से भाई आहत चल रहा था। वह 20 मई को मतलौडा थाना क्षेत्र स्थित अपनी करियाणा स्टोर की दुकान पर गया था, जहां से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें