पानीपत। दिल्ली-अंबाला रेल लाइन पर घरौंडा के पास एक युवक का शव बरामद किया गया है। जीआरपी ने शिनाख्त के लिए शवगृह में रखवा दिया है।
जीआरपी के जांच अधिकारी सुरजीत ने बताया कि बुधवार को रात करीब एक बजे घरौंडा के पास एक युवक का शव बरामद होने की सूचना मिली थी। वे सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे। यहां किसी प्रकार के दस्तावेज न होने के कारण शव की कोई शिनाख्त नहीं हो पाई है। जिला नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम कराकर शव रखवा दिया गया है। जीआरपी शव की शिनाख्त के लिए प्रयास कर रही है