फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: लापता विवाहिता का कैलाना नहर में मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन


समालखा। नारायण गांव से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता एक विवाहिता का शव शव गन्नौर के कैलाना नहर में शव गली सड़ी हालत में मिला है। वह चार दिन पहले घर से निकली थी। परिजनों ने उसकी काफी तलाश की। लेकिन उसका भेद नहीं लगा। इसके बाद महिला की गुमशुदगी की शिकायत समालखा पुलिस थाना को दी गई थी।
पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले में गुमशुदगी का केस दर्ज कर लिया था। समालखा थाना पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है। महिला की मौत के कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट में स्पष्ट होंगे। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। नारायणा गांव निवासी मेघराज ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी चचेरी बहन मोहनी उर्फ काली (26) की उग्रा खेड़ी में शादी की थी। वह चार साल से मानसिक रूप से परेशान चल रहा थी। वह फिलहाल अपने मायके में ही रहती थी। 30 अक्टूबर दोपहर को वह बिना किसी को बताए घर से चली गई थी। उन्होंने उसकी काफी तलाश की लेकिन उसका भेद नहीं लगा था। रविवार को नहर में उसका शव मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन-
समालखा पुलिस थाना प्रभारी नीरज कुमार ने बताया कि विवाहिता मानसिक रूप से परेशान थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में उसकी मौत के कारण स्पष्ट होंगे। अब पुलिस मामले की विभिन्न पहलुओं पर जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें