फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: लापता युवती का नहर में मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
थर्मल। गढ़ी सिकंदरपुर गांव के पास बृहस्पतिवार को सुबह सात बजे नहर में युवती का शव मिला है। पुलिस के अनुसार सिठाना गांव की युवती 30 घंटे से लापता थी। सदर थाने की पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

सिठाना निवासी जगमति ने बताया था कि उसके चार बच्चे हैं। इनमें तीन बेटे और एक बेटी है। बेटी प्रीती (20) सबसे छोटी है। वह आठ अगस्त की रात एक बजे संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। उन्होंने बेटी की तलाश की, लेकिन उसका पता नहीं लगा। बुधवार को सदर थाने की पुलिस ने गुमशुदगी का मुकदमा दर्ज किया था। युवती का शव बृहस्पतिवार को गढ़ी सिकंदरपुर के पास नहर में मिला। सुबह सात बजे एक राहगीर ने शव को नहर में देख परिजनों और पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल के शवगृह में भिजवाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें