फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: राजबीर ने 63 वर्ष की आयुु में युवाओं को परास्त कर दिखाया हौसला

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। हुडा सेक्टर-24 स्थित शिव मंदिर के पार्क में रविवार को एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जयपुर योग लीग प्रतियोगिता जीतकर लौटे 63 वर्षीय राजबीर बेनीवाल का स्वागत व सम्मान किया गया।
विज्ञापन

योग प्रशिक्षक एडवोकेट रघुवीर सैनी ने बताया कि राजबीर बेनीवाल पिछले लगभग 15 वर्षों से सेक्टर-24 में निशुल्क योग प्रशिक्षण दे रहे हैं। यह हमारे सेक्टर के लिए ही नहीं बल्कि पूरे पानीपत के लिए गौरव का विषय है कि राजबीर बेनीवाल 63 वर्ष की आयु में भी युवाओं को प्रतियोगिता में परास्त करते हुए पदक जीते हैं। यह उनकी योग के प्रति निष्ठा को दर्शाता है। योग प्रशिक्षक जितेंद्र जुनेजा ने कहा कि जयपुर में आयोजित राष्ट्रीय योग प्रतियोगिता में राजबीर बेनीवाल ने रिकार्ड 46 मिनट और 34 सेकेंड तक पद्मासन की एक विशेष मुद्रा में रहे और उन्होंने प्रथम पुरस्कार जीता। इससे क्षेत्र के लोगों में योग के प्रति आकर्षण बढ़ेगा और अब अधिक से अधिक लोग योग कक्षाओं में आएंगे।
इस अवसर पर शिवाजी राम गर्ग, सुरेश जिंदल, विजय गोयल, हरमिंदर छौक्कर, हरभजन सिद्धु, किरण दूहन, रेणु गर्ग, रंजीत कौर, रामनाथ अरोड़ा, किरण सैनी, डाॅ. प्रेमानंद व बलवान उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें