समालखा। समालखा और दीवाना रेलवे स्टेशन के बीच रेलवे लाइन के पास झाड़ियों में सोमवार को एक अधेड़ व्यक्ति का शव मिला है। जिसकी सूचना जीआरपी को दी गई। शाम तक मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाईं। मिली जानकारी के अनुसार समालखा जीआरपी इंचार्ज जसवीर सिंह के मुताबिक सोमवार शाम के समय रेलवे स्टेशन मास्टर से सूचना मिली कि दीवाना स्टेशन से कुछ दूरी पर अप लाइन के बाहर झाड़ियों में एक व्यक्ति का शव पड़ा है। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का मुआयना किया गया और मृतक की शिनाख्त करने के लिए प्रयास किए जा रहा हैं। उन्होंने बताया कि मृतक के शव पर कई जगह पर चोट के निशान हैं जिससे प्रतीत होता है कि ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मौत हुई है। उन्होंने बताया कि शव का पोस्टमार्टम करवाने के लिए जिला नागरिक अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है।