पनीपत। थाना चांदनीबाग क्षेत्र में संजय चौक पर बुधवार सुबह आठ बजे एक युवक का शव मिला है। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। शव की शिनाख्त नहीं हुई है। थाना चांदनीबाग प्रभारी गौरव ने बताया कि बुधवार सुबह सूचना मिली थी कि एक करीब 35 वर्षीय युवक का शव संजय चौक पर एलिवेटेड हाईवे के लिए पड़ा है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया। उसके सिर में चोट थी। जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि मृतक युवक गिरकर घायल हुआ और उसकी मौत हो गई। शव की शिनाख्त नहीं हो सकी। शव को नागरिक अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है। संवाद