फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेड़ पर लटका मिला शव

विज्ञापन
पानीपत। शव गृह के बाहर विलाप करते हुए मृतक के परिजन। - फोटो : Panipat
विज्ञापन
पानीपत। सब्जी मंडी पीपल वाली गली में एक श्रमिक का शव खजूर के पेड़ पर लटका मिला। करीब 20 फीट लंबे खजूर पर श्रमिक का शव डालियों में फंसा हुआ था। मौत के कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट में स्पष्ट होंगे। लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने के शव को सिविल अस्पताल भिजवाया। पुलिस ने परिजनों के बयान दर्ज कर पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया। अब पुलिस मामले की विभिन्न पहलुओं से जांच कर रही है।
विज्ञापन

पुरेवाल निवासी छोटेलाल पुत्र हरिचंद सिंह पेशे से श्रमिक था। पुरेवाल कॉलोनी में ही वह एक फैक्टरी में काम करता था। उसकी एक बेटी है, जिसकी शादी हो चुकी है। छोटे लाल मंगलवार सुबह घर से गया लेकिन रात को वापस नहीं लौटा। पत्नी व बेटी ने उसकी काफी तलाश की लेकिन उसका पता नहीं चला। बुधवार सुबह लोगों ने पीपल वाली गली में एक बाग में खजूर के पेड़ पर व्यक्ति का शव लटके देखा। स्थानीय लोगों का कहना है कि शव झाड़ियों के बीच फंसा था। जैसे ही वे शव के पास गए वह टहनियों से नीचे गिर गया। छोटेलाल की गर्दन पर कट का निशान भी है। छोटे की मौत के कारण स्पष्ट नहीं हैं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। उसे पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें