संवाद न्यूज एजेंसी
पानीपत। ज्ञान मानसरोवर ब्रह्माकुमारीज केंद्र में फरवरी में महाशिवरात्रि पर विशेष कार्यक्रम किया जाएगा। फरवरी में प्रदेश में व्यसन मुक्ति अभियान चलाया जाएगा। ज्ञान मानसरोवर में 22 फरवरी को सबजोन का संगठित विशाल कार्यक्रम किया जाएगा, इसमें मुख्यातिथि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी हो सकते हैं। बीके सुनीता बहन ने बताया कि फरवरी में नौ फरवरी को थर्मल स्थित सेवाकेंद्र में 11 से 12 बजे तक, गांव बिहोली में दोपहर साढ़े 12 से डेढ़ बजे तक, गांव बिजावा में 10 से 12 बजे तक, मांडी गांव में दोपहर एक बजे से दो बजे तक नहीं एक से दो बजे तक, पानीपत रिफाइनरी में सायं 5:30 से सात बजे तक कार्यक्रम किया जाएगा। 11 फरवरी को फरीदपुर में 11 से 12 बजे, मतलौडा में सायं 5:30 से सात बजे तक कार्यक्रम होगा। 12 फरवरी को हुडा सेक्टर-12 में सायं 5:30 से सात बजे तक कार्यक्रम होगा। 14 फरवरी को उरलाना कलां में सुबह 9:30 से 11 बजे तक कार्यक्रम होगा। 15 फरवरी को सुखदेव नगर में सुबह आठ से 9:30 बजे, तहसील कैंप में दोपहर तीन से पांच बजे, मॉडल टाउन में सायं 5:30 से सात बजे तक, बबैल गांव के केंद्र पर सायं 7:30 से रात नौ बजे तक कार्यक्रम किया जाएगा। 22 फरवरी को ज्ञान मानसरोवर में सबजोन का संगठित विशाल कार्यक्रम किया जाएगा।