फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: राजकीय कन्या विद्यालय बापौली में मिशन बुनियाद लेवल-2 की 245 छात्रों ने दी परीक्षा

Sat, 31 Jan 2026 01:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
विज्ञापन
बुनियाद लेवल-2 की परीक्षा देते विद्या​र्थी। संवाद
विज्ञापन
सनौली। राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बापौली में शुक्रवार को मिशन बुनियाद लेवल-2 परीक्षा का आयोजन किया गया। प्रधानाचार्या बिंदिया की देखरेख में परीक्षा का आयोजन किया गया। उन्होंने बताया कि हमारे स्कूल के परीक्षा केंद्र पर 260 परीक्षार्थियों के लिए केंद्र बनाया गया था। बुनियाद लेवल -2 की इस परीक्षा में 245 छात्रों ने परीक्षा दी। स्कूल में 15 छात्र परीक्षा से अनुपस्थित रहे। कार्यवाहक खंड शिक्षा अधिकारी बापौली राजेंद्र सिंह ने अपनी टीम के साथ परीक्षा केंद्र का निरीक्षण किया। इस मौके पर बापौली बुनियाद केंद्र की शिक्षिका बबली, सुनील वत्स, आजाद सिंह रावल, पीबी मिश्रा, संजीव राणा, राजीव त्यागी, गुलशन, शीला, सुनीता, मोनिका व अंजू मौजूद रहीं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें