फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: डीसी ने एफसीआई की खरीद निलंबित की, उठान न करने पर प्राथमिकी दर्ज करने की चेतावनी

विज्ञापन
समालखा अनाज मंडी में पानी में पड़ा गेहूं। संवाद - फोटो : Samvad
विज्ञापन
समालखा। समालखा अनाज मंडी में सातवें दिन भी मंडी में खरीद शुरू नहीं की जा सकी। उपायुक्त डॉ. वीरेंद्र कुमार दहिया और पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र सिंह ने मंडी का निरीक्षण किया तो अव्यवस्था को देख भड़क गए। उपायुक्त ने समालखा अनाज मंडी में एफसीआई की खरीद निलंबित कर दी। इसके साथ अधिकारियों को बुधवार तक स्थिति में सुधार न करने पर प्राथमिकी दर्ज करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

उपायुक्त ने साफ कहा कि मौसम को देखकर खरीद और उठान करना चाहिए। दहिया ने मार्केट कमेटी सचिव को मामले में सख्त धारा लगवाने के लिए कहा। समालखा मंडी में हरियाणा वेयर हाउस को खरीद के निर्देश दिए।
1 अप्रैल से गेहूं की सरकारी खरीद शुरू की गई थी। समालखा मंडी में खरीद व्यवस्था सुस्त चल रही थी। सोमवार को हैफेड ने पहली बार 16,700 क्विंटल गेहूं की खरीद की। एफसीआई ने मंगलवार को भी खरीद शुरू नहीं की थी। उपायुक्त डाॅ. वीरेंद्र सिंह दहिया ने मंगलवार दोपहर करीब एक बजे समालखा अनाज मंडी का औचक निरीक्षण किया। गेहूं खरीद में लापरवाही मिलने पर एफसीआई के अधिकारियों को जमकर फटकार लगाई। हालात से नाराज डीसी ने तत्काल प्रभाव से एफसीआई की जगह वेयरहाउस एजेंसी को गेहूं खरीद के आदेश दिए।
विज्ञापन

डीसी ने कहा कि खरीद और उठान नहीं करते हैं तो बुधवार को एक-दो और धारा में मुकदमा दर्ज करा दें। इसमें किसी प्रकार की लापरवाही सहन नहीं की जाएगी। उपायुक्त ने समालखा लाइन पार स्थित साइलो सेंटर अब तक शुरू न होने पर भी कड़ी नाराजगी जताई। इस पर स्थानीय अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि केंद्र को तीन से चार दिन में चालू कर दिया जाएगा। उपायुक्त इसके बाद किसानों के बीच पहुंचे और गेहूं की ढेरियों की नमी की जांच कराई। मंडी आढ़ती एसोसिएशन के प्रधान बलजीत सिंह सहित कई आढ़ती और किसान मौजूद रहे। डीसी के जाते ही बरसात शुरू हो गई। बारिश में मार्केट कमेटी की पोल खुल गई। मंडी में चारों तरफ पानी जमा हो गया। करीब 12 ढेरी के गेहूं पानी में डूब गए।

समालखा अनाज मंडी में पानी में पड़ा गेहूं। संवाद- फोटो : Samvad

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें