पानीपत। डीसी साहब, मेरी बेटी के बालिग होने के बाद भी अपनी बेटी अपना धन योजना का लाभ अब तक नहीं मिल पाया। मैं कई बार कार्यालय के चक्कर लगा चुकी हूं, लेकिन कोई रास्ता नहीं मिला। उसको हर बार आश्वासन देकर टाल दिया जाता है।
समाधान शिविर में सोमवार को यह दर्द सरोज वासी शिमला गुजरान ने समाधान शिविर में उपायुक्त डॉ. वीरेंद्र कुमार दहिया को बताया। उपायुक्त ने संबंधित अधिकारी को मामले को देखते हुए कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उपायुक्त के सामने 250 शिकायत पहुंची। उन्होंने 134 का समाधान किया। शीलो वासी भादौड़ गांव ने उपायुक्त से आयुष्मान कार्ड बनाने का अनुरोध किया। एक अन्य समस्या में पोनी नामक महिला ने अपने पति का मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने का अनुरोध किया। रीना वासी राजा खेड़ी ने कच्चे मकान की समस्या रखी। उन्होंने कहा कि मकान में कोई दुर्घटना हो सकती है। उन्होंने उन्हें सरकारी योजना का लाभ देने का अनुरोध किया।
बॉक्स
आईओसीएल कम दे रहा है मुआवजा
छिछड़ाना व कुराना के लोगों ने कहा कि आईओसीएल द्वारा बिछाई जा रही पाइपलाइन को लेकर कंपनी द्वारा दिया जा रहा मुआवजा कम है। इसको बढ़ाया जाना चाहिए। रविंद्र ने आरोप लगाया कि उनके साथ धोखा हुआ है। उसकी बजाय कोटा किसी दूसरे को दे दिया गया। उन्होंने उपायुक्त से प्रार्थना की कि मुझे न्याय दिलाया जाएं। उपायुक्त ने खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के अधिकारियों को गांव जाकर शीघ्रता से इस मामले की जांच करने के आदेश दिए। सुभाष वासी कुराड़ ने उपायुक्त काे बताया कि वह शरीर से 80 प्रतिशत विकलांग है। उसके प्लाॅट में सड़क के काफी पत्थर डाल दिए गए है। उनसे उनका काफी कार्य प्रभावित हो रहा है। उन्होंने सड़क के पत्थर हटवाने व निशानदेही कराने की उपायुक्त से मांग की। उपायुक्त डॉ. वीरेंद्र कुमार दहिया ने कहा कि शिविर में समानता पूर्वक कार्य को प्राथमिकता दी जाती है। उनकी समस्याओं को गंभीरता पूर्वक अध्ययन किया जाता है। उसके पश्चात् उसके समाधान का रूट तय किया जाता है। इस मौके पर निगम आयुक्त साहिल गुप्ता, एडीसी डॉ.पंकज, एसपी अजीत सिंह शेखाावत, एसडीएम मनदीप सिंह, जिला परिषद के सीईओ गौरव, सीटीएम टीनू पोसवाल व डीएफओ विजय लक्ष्मी मौजूद रहे।