फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: डीसी ने दिए निर्देश नियमों को ताक पर रखने वाले स्कूल होंगे बंद

Mon, 29 Sep 2025 11:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। हरियाणा मानवाधिकार आयोग के चेयरमैन जस्टिस ललित बतरा के आदेश के बाद डीसी डॉ. विरेंद्र कुमार दहिया ने जिला शिक्षा अधिकारी को जिले के सभी स्कूलों की जांच करने को कहा। उन्होंने कहा कि जो स्कूल सरकार के नियमों के अनुरूप नही चल रहे है उनको बंद किया जाए और संचालकों के खिलाफ कार्यवाही की जाए।
विज्ञापन


उधर, जिला शिक्षा अधिकारी राकेश बुरा ने बताया कि अप्रैल 2025 में निदेशालय, शिक्षा विभाग हरियाणा द्वारा गैर मान्यता प्राप्त स्कूलों की जांच कराई गई थी। तीन मई 2025 में क्लस्टर हेड, कृष्णपुरा, पानीपत द्वारा स्कूल का निरीक्षण किया गया था। जिसमें स्कूल गैर मान्यता प्राप्त होने की बात सामने आई थी। जिस कारण स्कूल को बंद करने का नोटिस दिया गया था। उस समय संचालिका ने स्कूल बंद करने की बात कही थी और कुछ दिन के बाद बंद भी कर दिया था। जून 2025 में गर्मियों की छुट्टियां हो गयी। वीडियो वायरल होने के बाद सोमवार को खंड शिक्षा अधिकारी पानीपत, राजकीय सीनियर सेकेंड्री स्कूल जाटल, मॉडल टाउन व तहसील कैंप व राजकीय उच्च विद्यालय के हेडमास्टर की टीम को मौके पर भेजा गया था। किराये के मकान में बिना मान्यता के चल रहे स्कूल को बंद करा दिया गया है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें