पानीपत। कोरोना के बढ़ते खतरे को देखते हुए उपायुक्त वीरेंद्र दहिया ने मंगलवार को शहर में स्थित बस स्टैंड परिसर का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने बस स्टैंड परिसर में यात्रियों के लिए बने शौचालयों और पीने के पानी की व्यवस्था देखी। डीसी ने निरीक्षण के दौरान जीएम रोडवेज व अन्य संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देश दिया कि यात्रियों को मास्क लगाने के लिए प्रेरित करें, ताकि बढ़ते कोविड केसों पर नियंत्रण किया जा सके। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे समय-समय पर बस स्टैंड परिसर का निरीक्षण करते रहें और लोगों को कोरोना से बचने के प्रति जागरूक करें।