फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: डीसी ने दो की तनख्वाह काटी, आठ सफाई कर्मियों को चार्जशीट

Wed, 14 Feb 2024 04:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पानीपत। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के कार्यालय में मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे डीसी वीरेंद्र कुमार दहिया ने औचक निरीक्षण किया। बदहाल सफाई व्यवस्था को देखकर डीसी वीरेंद्र कुमार दहिया ने अधिकारियों से नारजगी जताई और कार्यालय के अनुपस्थित असिस्टेंट कमलेश और बिजेंद्र की एक दिन की तनख्वाह काटने के निर्देश दिए। उन्होंने शौचालय की बदहाल व्यवस्था को देख कार्यालय के सभी आठ सफाई कर्मचारियों को चार्जशीट करने के निर्देश जारी किए।
डीसी ने बदहाल शौचालय की व्यवस्था और पड़ी गंदगी के लिए उपस्थित अधिकारियों को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा कि कार्यालय में आठ सफाई कर्मचारी होते हुए भी सफाई व्यवस्था बदहाल है। पानी की टोंटियां टपक रही हैं। भविष्य में ऐसा नजर नहीं आना चाहिए। उन्होंने अग्निशमन उपकरणों पर अंकित तिथि को भी चेक किया जो ठीक मिली।
विज्ञापन


डीसी ने उपस्थित सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को चेतावनी दी कि वे 15 मार्च के बाद दोबारा इस बिल्डिंग का औचक निरीक्षण करेंगे। तब तक बिल्डिंग पर पेंट करवाना, लटकी हुई तारों और सफाई व्यवस्था को दुरुस्त रखना सुनिश्चित करें। साथ ही साथ सभी सीसीटीवी दोबारा चेक करवाएं कि सभी चालू हालत में हैं या नहीं। यही नहीं दीवारों पर चस्पा किए गए विभिन्न पोस्टर और कागजों को भी तुरंत प्रभाव से हटाएं।
उन्होंने कार्यालय में पड़ी पुरानी चीजों की नियम अनुसार बोली करवाने के भी निर्देश दिए और कहा कि इन्हें यहां से हटवाएं। उन्होंने कहा कि कार्यालय में जो भी वाटर कूलर लगे हुए हैं उनका हैल्थ सर्टिफिकेट लेकर इन पर लगाया जाए। उन्होंने रिकॉर्ड रूम की व्यवस्था भी दुरुस्त करने के निर्देश दिए।


डीसी दहिया ने कहा कि कार्यालय में जब भी आगंतुक आते हैं तो वे संबंधित कर्मचारियों से अपने काम के बारे में जानकारी लेते हैं। इसलिए बनाए गए इंक्वारी केबिन में 9 से 5 तक कर्मचारी बैठना सुनिश्चित करेंगे और आगंतुकों के साथ शालीनता के साथ पेश आएं। उन्होंने कार्यालय के बेसमेंट का भी निरीक्षण किया।
विज्ञापन

कंडम वाहनों को सही स्थान पर खड़े करवाने और दो पहिया और चार पहिया वाहनों के लिए अलग-अलग पार्किंग स्थल बनाने के आदेश दिए। इस मौके पर डीटीपी प्रवीण चौहान और डीटीपी सुनील आंतिल के अलावा हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के विभिन्न अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें