फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उपायुक्त ने 10 रूपये के सिक्कें लेने के दिए निर्देश ,10 रूपये का सिक्का ना लेने पर अब होगी कारवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
दस रुपये के सिक्के की नाकद्री पर संज्ञान लेते हुए डीसी हेमा शर्मा ने इस पर गंभीरता दिखाते हुए निर्देश जारी किए हैं कि 10 रुपये का सिक्का लेने से इंकार करने वालों पर कार्रवाई होगी। बताते चलें कि अमर उजाला ने 7 फरवरी के अपने संस्करण में भारतीय करेंसी होने के बाद भी दस रुपये का सिक्का लावारिस होने का मुद्दा प्राथमिकता से प्रकाशित किया था। इसके बाद ही डीसी ने संज्ञान लेते हुए कार्रवाई की है। उन्होंने कहा कि कोई भी अगर ऐसा करता है तो उपभोक्ता उसकी शिकायत उनके पास कर सकता है। इसको लेकर सभी सार्वजनिक स्थानों पर यहां तक कि डीएफएससी के माध्यम से सभी सार्वजनिक वितरण प्रणाली, पेट्रोल पंप, राशन डिपो पर भी 10 रुपये के सिक्के लेने के बारे में लिखा जाएगा। उन्होंने इस संबंध में जिला अग्रणी प्रबंधक को भी इस बारे आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जिला अग्रणी प्रबंधक एमके झा ने बताया कि बैंकों में 10 रुपये के सिक्के लिए जा रहे है। इस पर किसी तरह की पाबंदी नहीं है।
विज्ञापन

दस रुपये के सिक्केेे न चलना का मुख्य कारण
अभी भी कहीं न कहीं दुुकानदारों के मन में है कि अगर हमने सिक्के ले लिए तो हमसे सिक्के आगे नहीं लेंगे। दरअसल यह बात लोगों के मन में आज से नहीं है यह भ्रम लोगों के मन में तब से है जबसे सरकार ने हरियाणा में नकली सिक्के बनने वाली कंपनी को पकड़ा था, जिसमें कुछ दुकानदार व लोगों के पास नकली पैसे रह गए थे और उस समय वह नकली सिक्के नहीं चल पाए थे। 2017 से लेकर 2019 तक पानीपत में 10 रुपये के सिक्के पूरी तरह से बंद हो चुके थे, जिसमें लोगों के मन में अभी डर है कि नकली सिक्के न हो।
बोले दुकानदार
दुकानदारों से बात करने पर जब उनसे पूछा गया कि आप 10 रुपये के सिक्के क्यों नहीं ले रहे हो तो सभी दुकानदारों ने कहा कि जब पूरी तरह से सिक्के इस्तेमाल में आने लगेंगे तो हम भी सिक्के लेना शुरू कर देंगे। दुकानदारों का कहना है कि दो साल पहले भी सिक्के लेने की भूल कर चुके हैं, जिसमें सिक्के लेेने के बाद कुछ सिक्के तो नकली भी थे जिसको चलाना काफी मुश्किल हो गया था वहीं कुछ दुुकानदारों ने कहा कि अभी एक साल पहले के करीब सौ से ज्यादा सिक्के पड़े हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें