फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: दिन के तापमान में गिरावट होगी रात में चढ़ेगा पारा

विज्ञापन
अंबाला छावनी में ठंड में ठिठुरते हुए अपने गंतव्य की और जाते स्कूटी सवार। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला सिटी। सुबह से शाम तक दिन में धूप निकलने के साथ ही मौसम में ठंडक रही। शाम 5 बजे के बाद मौसम ज्यादा ठंडा हो गया। बुधवार को अधिकतम तापमान 27.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 11.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग के अनुसार आगामी दिनों में दिन के तापमान में गिरावट होने की संभावना है, जबकि रात के तापमान में हल्की बढ़ोतरी हो सकती है। 23 तक खुश्क रह सकता है मौसम : चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि हरियाणा राज्य में मौसम आमतौर पर 23 नवंबर तक खुश्क रहने के साथ परिवर्तनशील रह सकता है। इस दौरान पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से बीच-बीच में आंशिक बादलवाई हो सकती है। जिससे दिन के तापमान में हल्की गिरावट व रात्रि तापमान में हल्की बढ़ोतरी होने की संभावना है। इस दौरान हवा में बार-बार बदलाव होने और हवाएं हल्की गति से चलने की संभावना बन रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें