डॉ. एमकेके स्कूल में अंतरजिला गणित प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में दयाल सिंह पब्लिक स्कूल पानीपत ने बाजी मारी। डॉ. एमकेके स्कूल में गणित प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता विभागाध्यक्ष यशपाल मुंजाल व मंच संचालन स्वाति कपूर ने किया। प्रश्नोत्तरी में दस राउंड कराए गए और विद्यार्थियों ने प्रत्येक राउंड में अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। जिसमें दयाल सिंह पब्लिक स्कूल पानीपत प्रथम, मिलेनियम स्कूल द्वितीय, डॉ. एमकेके स्कूल तृतीय व दयाल सिंह पब्लिक स्कूल करनाल चौथे स्थान पर रहा। प्रिंसिपल मंजू सेतिया ने उत्कृष्ट विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया। उन्होंने कहा कि गणित सरल विषय है और इस विषय में विद्यार्थी अच्छे अंक प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि प्रश्नोत्तरी में विद्यार्थियों की प्रतिभा निखरकर आती है और वे इनके आधार पर परीक्षा में अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं।