फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: हैंडबाॅल में अहर गांव की बेटियों ने जीता रजत पदक

Sat, 08 Nov 2025 01:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
विज्ञापन
हैंडबाल टीम को सम्मानित करते आयोजक। कोच
विज्ञापन
इसराना। हरियाणा ओलंपिक खेल में पानीपत की हैंडबाल की टीम ने दूसरा स्थान हासिल करके रजत पदक हासिल किया है। इस टीम में अहर गांव की सात खिलाड़ियों ने भाग लेकर गांव का नाम रोशन किया है। गांव के खेल मैदान में ग्रामीणों ने विजेता बेटियों का स्वागत किया। इनमें काजल, नेहा, सपना, अंजू, तमन्ना, सलौनी व मंजू ने बेहतर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

कोच अनिल खैंची ने बताया कि उन्होंने खेलों में बेहतर खेल प्रदर्शन के दम पर ही नौकरी हासिल की है। उन्होंने बताया कि वह गांव के खिलाड़ियों को प्रशिक्षण देकर उनकी खेल प्रतिभा को निखारने का कार्य कर रहे हैं। साथ ही सुबह-शाम गांव की बेटियों को स्कूल के मैदान में अभ्यास कराते हैं। उन्होंने खेलों में पदक हासिल करने वाली खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी। मौके पर रामपाल पहलवान, अनिल पहलवान, मांगे राम शास्त्री, सतपाल, संदीप, अनिल, जितेंद्र, डाॅ. रविंद व सुरेंद्र मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें