फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटियां बोली उनके पूरे परिवार के साथ हुई नाइंसाफी

Sat, 21 Nov 2015 11:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/पानीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
मॉडल टाउन प्रॉपर्टी विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। अब कांग्रेस नेता तेजबीर जागलान का परिवार सामने आ गया है। उन्होंने उक्त प्लाट पर कानूनी रूप से अपना अधिकार बताया है।
विज्ञापन


उन्होंने लूट के आरोपों का खंडन करते हुए कहा कि प्रशासन की मौजूदगी में लूट नहीं हो सकती है। भाजपा विधायक ने इसको जातीय मुद्दा बनाकर पुलिस पर तेजबीर जागलान को फंसाने का दबाव बनाया है।

भाजपा के उक्त नेता ने कहा था कि वह डीजीपी से बात कर तेजबीर जागलान पर लूट की धाराएं लगवाएंगे। उनके पास प्लाट के पूरे कागजात है और प्लाट उनका है।

उन्होंने आइजी श्रीकांत जादव को पत्र लिखकर एसआइटी से मामले की जांच करवाने की मांग की है।

कांग्रेसी नेता तेजबीर जागलान की दोनों बेटियां अनू और रेनू शनिवार को स्काईलार्क में मीडिया के सामने आई। अनु ने कहा कि प्लाट की निशानदेही के लिए पहले प्रेमलता प्रशासन को पत्र लिख चुकी है।
विज्ञापन


जब भी प्रशासन ने प्लाट की निशानदेही करने की कोशिश की उन्होंने निशानदेही नहीं होने दी। उनके पिता तेजबीर जागलान प्रशासन को अपने साथ लेकर प्लाट की निशानदेही करने के लिए गए थे।

स्थानीय नेताओं के कहने पर पुलिस ने उनके पिता पर लूट की धाराएं लगाकर उनकी जमानत याचिका तक को खारिज करवा दिया। उनके साथ नेता और प्रशासन नाइंसाफी कर रहे हैं।

दोनों बेटियों ने स्थानीय नेताओं पर मामले को जातीय रंग देने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि नेताओं ने पुलिस पर इतना दबाव बना दिया कि पुलिस ने बिना जांच के उनके ऊपर डकैती की धाराएं लगा दी।

प्रशासन उनकी बात सुनने का तैयार नहीं है। वे प्रशासिक अधिकारियों से कई बार मिलने का वक्त मांग चुके है, लेकिन किसी भी अधिकारी ने उन्हें समय नहीं दिया।

तेजबीर जागलान के भतीजे पवन कुमार ने कहा कि वे कांग्रेस पार्टी में प्रभारी के पद पर काम कर चुके हैं। उन पर अब तक किसी भी प्रकार का कोई अपराधिक मामला दर्ज नहीं था।

परिवार ने आईजी श्रीकांत जाधव को पत्र लिखकर मामले की जांच सीआईटी से करवाने की मांग की है।
मामले की सुनवाई एक दिसंबर को तेजबीर जागलान के मामले में एक दिसंबर को सुनवाई होगी।

जहां बचाव पक्ष उनकी जमानत के लिए याचिका लगाएगा, वहीं पीड़ित पक्ष आरोपी की फिर से जमानत याचिका को खारिज करने की अपील करेगा। वकील जगदीश घणघस ने कहा कि वह 1 दिसंबर को तेजबीर जागलान की जमानत याचिका कोर्ट में लगाएगें।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें