फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: जेवर के लिए पुत्रवधू ने पीटा, प्रताड़ना तंग आकर सास-ससुर ने जहर खाकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
मतलौडा (पानीपत)। थाना मतलौडा क्षेत्र के नारा गांव में पुत्रवधू की प्रताड़ना से तंग आकर ससुर राजेश (47) और सास सुमन (45) ने जहर खाकर जान दे दी। दोनों ने शनिवार की सुबह पौने 10 बजे के करीब जहरीले पदार्थ का सेवन किया। सुमन की शनिवार रात को पानीपत के निजी अस्पताल में मौत हुई। वहीं, राजेश ने रविवार सुबह पीजीआई रोहतक में दम तोड़ दिया। राजेश के भाई रमेश ने उनकी पुत्रवधू और उसके मायके वालों पर प्रताड़ित करने के आरोप लगाए हैं। पुत्रवधू जेवर न देने पर मारपीट की थी। पुत्रवधू के पहनावे पर टोकने पर भी कई बार विवाद हुआ था। पुलिस ने शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

नारा गांव के रमेश ने बताया कि वह पहलवान चौक कुटानी रोड पर रहे रहते हैं। उनके छोटे भाई राजेश गांव में रहते हैं और उनकी सुनार की दुकान है। उनके दो बच्चे एक बेटा और एक बेटी है। बेटे आशीष की करीब दो साल पहले दिल्ली के नवादा निवासी स्नेहा से इंस्टाग्राम पर दोस्ती हुई। दो साल रिलेशन में रहने के बाद 18 जनवरी 2025 को दोनों ने परिवारों की रजामंदी से शादी की। आरोप है कि शादी के बाद स्नेहा ने अपने माता-पिता और बहन की बाताें में आकर ससुर राजेश और सास सुमन को प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। स्नेहा ने जेवर की मांग की और न देने पर उनके साथ मार-पिटाई की। वह बार-बार धमकी दे रही थी कि वह उन्हें चैन से जीने नहीं देगी।
रमेश ने बताया कि शुक्रवार को भी परिवार में झगड़ा हुआ था। जिसमें स्नेहा के मायके पक्ष के लोग भी नारा गांव पहुंचे थे। शनिवार सुबह करीब पौने 10 बजे दोनों ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। उन्हें शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर शनिवार रात को उपचार के दौरान सुमन की मौत हो गई। वहीं, राजेश को गंभीर हालत में रोहतक पीजीआई भेज दिया गया। रविवार सुबह करीब छह बजे पीजीआई में राजेश की भी मौत हो गई। रमेश ने उनकी पुत्रवधू स्नेहा, उसकी मां मंजू, पिता सतीश व उसकी बहन पर आरोप लगाते हुए थाने में शिकायत दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर सभी के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज कर ली।
विज्ञापन


मैं तंग आ चुका हूं मेरे पास कोई और रास्ता नहीं है
रमेश ने बताया कि शनिवार दोपहर को उनके भाई राजेश ने नौ बजकर 41 मिनट पर फोन किया। उसने कहा कि वह बहू के व्यवहार से बहुत परेशान हो चुका है। अब उसके पास मरने के अलावा कोई रास्ता नहीं बचा। जिस कारण दोनों ने जहरीला पदार्थ खा लिया है। इतना सुनते ही वह तुरंत ही उनके पास पहुंचे और अस्पताल में भर्ती कराया था। जहां पर सुमन ने मौत से पहले बेटे की पत्नी, सास, ससुर पर आरोप लगाए। उनके बयान का 24 सेकंड का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

पहनावे पर टोकने पर भी किया था विवाद
रमेश ने बताया कि स्नेहा दिल्ली के कल्चर से बाहर नहीं आ रही थी। कई बार उनके पहनावे के लिए राजेश व सुमन ने उसे टोका था और गांव के हिसाब से रहने के लिए कहा था। जिस कारण वह झगड़ा करने लगी थी। उनके भतीजे ने भी माता-पिता का साथ न देकर अपनी पत्नी का साथ दिया। यही नहीं बाकी परिवार को भी बीच में आने रोक देता था। जिस कारण वह कभी बीच में नहीं आए।


वर्जन
नारा गांव में पति-पत्नी ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली है। परिजनों की शिकायत पर उनकी पुत्रवधू व उसके मायके वालों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

- राजेश, प्रभारी थाना मतलौडा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें