फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: एक सप्ताह बढ़ी दो हजार के नोट बदलवाने की तारीख

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। रिवर्ज बैंक ऑफ इंडिया ने शनिवार को दो हजार के नोटों को बदलवाने की अंतिम तारीख एक सप्ताह के लिए बढ़ा दी है। अब देश भर के लोग सात अक्तूबर तक बैंक में दो हजार के नोट बदलवा सकेंगे या अपने बैंक खाते में जमा करवा सकेंगे। इसके मद्देनजर शहर भर के बैंकों में भी नोट बदलवाने के लिए खास भीड़ नहीं देखी गई। बता दें कि नियम अनुसार एक बार में 20 हजार रुपये तक के नोट बदलवाने का ही प्रावधान है, जबकि कोई भी बैंक उपभोक्ता अपने बैंक खाते में कितने भी नोट बदलवा सकता है।
विज्ञापन

एक सप्ताह का समय बढ़ाने को लेकर शनिवार को आरबीआई से सर्कुलर जारी किया गया है। इससे पहले दो हजार के नोटों को बदलवाने के लिए आरबीआई ने नौ मई को सर्कुलर जारी किया था। सात अक्तूबर के बाद दो हजार के नोट की वैल्यू शून्य मानी जाएगी। जो किसी भी लेनदेन की प्रक्रिया के लिए इस्तेमाल नहीं हो सकेगा।
इस बारे में जिला अग्रणी प्रबंधक तुला राम का कहना है कि सरकार ने अभी इन नोटों की मॉनीटरिंग करने के लिए नहीं कहा है। वहीं, आरबीआई का नया सर्कुलर अभी तक हमारे पास नहीं आया है। अगर सर्कुलर जारी होगा तो उसी के अनुसार आगामी कार्यवाही की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें