पानीपत। आईबी पीजी कॉलेज में इंटर्नशिप सेल और आईसीटी एकेडमी की ओर से आईबीएम के सहयोग से आयोजित डाटा एनालिस्ट इंटर्नशिप कार्यक्रम का समापन हुआ। इसमें 64 विद्यार्थियों ने भाग लेकर एक्सेल, एसक्यूएल, पावर बीआई और पाइथन के माध्यम से डाटा विश्लेषण का प्रशिक्षण लिया। कार्यक्रम में 30 घंटे का प्रशिक्षण और 90 घंटे का ऑनलाइन प्रोजेक्ट कार्य शामिल रहा। प्राचार्य डॉ. सतवीर सिंह ने कहा कि तकनीकी कौशल और व्यावहारिक अनुभव विद्यार्थियों के करियर व रोजगार के अवसर बढ़ाने में सहायक हैं। इंटर्नशिप कोऑर्डिनेटर डॉ. चेतना नरूला ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम विद्यार्थियों को उद्योग जगत की जरूरतों के अनुरूप तैयार करते हैं।