पानीपत। जिला स्तरीय बाल महोत्सव में रविवार को अंतिम दिन प्रतिभागियों में डांस में मुकाबला देखने को मिला। एकल नृत्य में प्रतिभागियों ने एक से बेहतर एक प्रस्तुति देकर सबका मन मोह लिया।
मुख्यातिथि सांसद संजय भाटिया की पत्नी अंजू भाटिया रही। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला बाल कल्याण अधिकारी रितु राठी ने की। उन्होंने कहा कि बच्चों को अपनी प्रतिभा निखारने के लिए आगे आना चाहिए। वे मंच पर आकर खुद को साबित कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि बाल कल्याण परिषद ने बच्चों को मंच दिया है। वे इस मंच के माध्यम आगे तक जा सकते हैं। जिला बाल कल्याण अधिकारी रितु राठी ने बताया कि जिला स्तर पर उत्कृष्ट प्रतिभागी जोनल स्तर पर महोत्सव में भाग लेंगे। जोनल स्तरीय महोत्सव 26 अक्टूबर को करनाल बाल भवन में होगा। जिसमें पानीपत के अलावा करनाल व कैथल के प्रतिभागी शामिल होंगे।
ये रहे परिणाम
ग्रुप डांस के प्रथम वर्ग में एसडी मॉडर्न सीनियर सेकेंडरी स्कूल की डोली और ग्रुप ने प्रथम, सर छोटूराम हैरिटेज स्कूल विकास नगर की गरिमा एंड ग्रुप ने द्वितीय और आर्य गर्ल्स पब्लिक स्कूल की नव्या और ग्रुप ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। डॉ. आरके सीनियर सेकेंडरी स्कूल कुटानी रोड की जया एंड ग्रुप को सांत्वना पुरस्कार मिला।
सेकेंडर ग्रुप में सर छोटूराम हैरिटेज स्कूल विकास नगर की सृष्टि एंड ग्रुप, चंदनी बाल विकास स्कूल समालखा की दिविश एंड ग्रुप और डॉ. एमकेके आर्य मॉडल स्कूल की ग्रेस एंड ग्रुप ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया। एसडीवीएम हुडा की अंक्षिका व आर्य गर्ल्स पब्लिक स्कूल की अदिति एंड ग्रुप को सांत्वना पुरस्कार मिला। सोलो डांस के चौथे ग्रुप में छोटू राम हैरिटेज स्कूल विकास नगर की तन्वी प्रथम, राजकीय मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल के हेमंत द्वितीय और आर्य गर्ल्स पब्लिक स्कूल की श्रुति को तृतीय स्थान मिला। ओपन एंट्री में खुशी और खुशबू को सांत्वना पुरस्कार मिला।