फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: आईसीयू की प्रतिदिन की प्रगति रिपोर्ट भेजनी होगी मुख्यालय

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। अब जिला नागरिक अस्पताल प्रशासन को इंटेंसिव केयर यूनिट (आईसीयू) की प्रगति की प्रतिदिन की रिपोर्ट मुख्यालय में भेजनी होगी। सिविल सर्जन आईसीयू की इंचार्ज डॉ. कविता से आईसीयू की लगातार रिपोर्ट ले रहे हैं। आईसीयू का मुख्य गेट इमरजेंसी गेट से अलग किया जा रहा है। अब सी पैप मशीनों का इंस्टॉलेशन चल रहा है। सरकार ने आईसीयू के उद्घाटन की तारीख 31 जुलाई लगभग तय कर ली है। मुख्यालय ने पानीपत सिविल सर्जन को 31 जुलाई तक आईसीयू को तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि आईसीयू के संचालन के लिए डॉ. विशाल, डॉ. मोहित भट्टी, डॉ. गौरव सहगल, डॉ. तरुण महला, नर्सिंग ऑफिसर ज्योति, रवि भारद्वाज, पवन व अरुण को प्रशिक्षण के लिए रोहतक पीजीआई भेज दिया गया है। आईसीयू में बेड लगा दिए गए हैं वेंटिलेटर भी इंस्टॉल कर दिए गए हैं। सी पैप मशीनें व ईसीजी मशीन लगाने का काम चल रहा है। अंबाला, पानीपत, रोहतक व हिसार में एक साथ आईसीयू का उद्घाटन होगा। दरअसल,जिला नागरिक अस्पताल असंध, सफीदों, शामली, कैराना व घरौंडा से भी मरीज आते हैं। ऐसे में यहां आईसीयू यूनिट की जरूरत है। इसी कारण यहां ओपीडी में भी मरीजों की संख्या अधिक रहती है और गंभीर मरीज भी आसपास के शहरों से रेफर होकर इमरजेंसी वार्ड में आते हैं। यहां आईसीयू की सुविधा होने से मरीजों को रोहतक पीजीआई व खानपुर मेडिकल कॉलेज रेफर नहीं करना पड़ेगा। आईसीयू वार्ड में ही हाई डिपेंडेंसी यूनिट भी तैयार की गई है। इसमें छह वेंटिलेटर लगाए गए हैं। आईसीयू में मरीजों के स्थिर होने के बाद उनको एचडीयू में शिफ्ट किया जाएगा।




वर्जन-



सिविल सर्जन डॉ. जयंत आहूजा ने बताया कि आईसीयू को लगभग तैयार कर लिया गया है। आईसीयू की प्रतिदिन की प्रगति रिपोर्ट ली जा रही है। मुख्यालय में आईसीयू की प्रगति रिपोर्ट दी जा रही है। डॉक्टरों व नर्सिंग ऑफिसर को प्रशिक्षण के लिए रोहतक पीजीआई भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें