फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: मकान से लाखों के जेवर चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। सावन पार्क निवासी परिवार घूमने के लिए देहरादून गया था। पीछे से चोरों ने मकान के ताले तोड़कर लाखों रुपये के जेवर व हजारों रुपये का सामान चोरी कर लिया। मकान मालिक ने इसकी शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले में अज्ञात पर केस दर्ज कर लिया है। अब पुलिस मामले की जांच कर रही है। सावन पार्क निवासी ऋषभ ने बताया कि वह तीन दिन पहले परिवार के साथ घूमने देहरादून गया था। वह वहां से मंगलवार सुबह घर लौटा तो उसे मकान के ताले टूटे मिले। कमरे में सामान बिखरा हुआ था। अलमारी का ताला टूटा हुआ था। जांच करने पर अलमारी से 1.50 लाख रुपये के दो सोने के कड़े और हजारों रुपये का अन्य सामान चोरी था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें