फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: फैक्टरी में मजदूरों को बंधक बनाकर डकैती का खुलासा, एक गिरफ्तार

विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में डकैती का आरोपी। पुलिस
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पानीपत। थाना पुराना औद्योगिक क्षेत्र के सुताना गांव स्थित एलाइड फैक्टरी में 27 जुलाई को हुई डकैती की वारदात का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। एंटी एक्सटॉर्शन सेल की टीम ने सोमवार देर रात दिल्ली के स्वरूप नगर गड्ढा कॉलोनी निवासी बंटी को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने पूछताछ में राहुल और उसके पांच अन्य साथियों के साथ मिलकर वारदात को अंजाम देने की बात स्वीकार की है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर तीन दिन के रिमांड पर लिया है।

एंटी एक्सटॉर्शन सेल प्रभारी रमेश ने बताया कि डकैती की वारदात का खुलासा करने की जिम्मेदारी टीम को सौंपी गई थी। पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे 50 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। जांच के दौरान कई स्थानों पर एक इको गाड़ी संदिग्ध रूप से दिखाई दी। इसके बाद पुलिस ने गाड़ी की पहचान कर उसके मालिक बंटी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


पूछताछ में आरोपी बंटी ने बताया कि वह राहुल और उसके पांच अन्य साथियों के साथ गिरोह में शामिल था। उसकी राहुल से पहचान एक शादी समारोह के दौरान हुई थी। राहुल ने उसे बताया था कि वह हरियाणा और राजस्थान में ट्रांसफार्मरों से कॉइल चोरी करने का काम करते हैं। वारदात के लिए वाहन की जरूरत होने की बात कहकर राहुल ने उसे पैसों का लालच दिया और गिरोह में शामिल कर लिया।

आरोपी ने बताया कि गिरोह के सदस्य पहले दिन में रेकी करते थे और रात के समय वारदात को अंजाम देते थे। 26 जुलाई को रेकी के बाद राहुल के कहने पर वह इको गाड़ी लेकर सिवाह बस अड्डे के पास पहुंचा था। वहां से राहुल और उसके साथियों को लेकर फैक्टरी पहुंचा, जहां चौकीदार और कर्मचारियों को बंधक बनाकर डकैती की वारदात को अंजाम दिया गया।

यह था मामला
मॉडल टाउन निवासी अनुपम गुप्ता ने पुराना औद्योगिक थाना में डकैती की प्राथमिकी दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया था कि सुताना गांव में उनकी निर्माणाधीन कारपेट फैक्टरी है। 27 जुलाई की सुबह करीब 4:30 बजे उन्हें फैक्टरी में डकैती होने की सूचना मिली।
विज्ञापन

मौके पर पहुंचने पर चौकीदार ओम प्रकाश ने बताया कि रात करीब 1 बजे लाठी, डंडों और हथियारों से लैस 10-12 युवक फैक्टरी में घुस आए थे। बदमाशों ने उसके हाथ-पैर बांधकर मारपीट की। इसके बाद कर्मचारियों के मोबाइल फोन और 20 हजार रुपये की नकदी लूट ली। साथ ही ट्रांसफार्मर का सामान भी ले गए थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें